बांगरमऊ: नौनिहालगंज बाजार में कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, 50 लाख का नुकसान,फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू
बांगरमऊ नगर की प्रमुख बाजार नौनिहाल गंज की फुलवड़िया मैदान में एक टेलर की गुमटी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने करीब आधा दर्जन गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया और गुमटियों में रखा कपड़े व रेडीमेड क्लाथ का सामान धू-धू कर जलने लगा।इस आग लगी घटना में दस दुकानों में रखा 50 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।सूचना पर जिम्मेदार अधिकारीमौके पर पहुंचे