बांगरमऊ: आरएस चौराहे के निकट जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के संडीला मार्ग पर आरएस चौराहे के पास सड़क पर अचानक से आए जंगली लीलगाह के झुंड से एक बाइक सवार टकरा कर बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चकपीर नगर गांव निवासी संदीप पुत्र श्रीराम 32 वर्ष बुधवार देर शाम चार बजे बेहटा मुजावर से अपने घर के लिए निकले थे.