रोहतास: बंजारी गांव में अनियंत्रित ऑटो ने 5 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rohtas, Rohtas | Jun 26, 2024 बंजारी गांव में अनियंत्रित ऑटो ने एक 5 वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। जिसमें लड़की घायल हो गई। घायल लड़की का नाम अंजली कुमारी बताई जा रही है। लड़की को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाई गई है। चिकित्सक के देखरेख में घायल लड़की के इलाज की जा रही है। घटना के बाद घायल लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।