रोहतास: बंजारी गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति हुए घायल, इलाज के लिए लाया गया अस्पताल
Rohtas, Rohtas | Jun 17, 2024 बंजारी गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। चिकित्सक ने बताया कि घायल व्यक्ति का स्थिति अभी चिंताजनक है। घायल व्यक्ति का नाम मनोहर राम बताया जा रहा है।