चूरू: दूधवाखारा थाने में साल 2019 में दर्ज डोडा पोस्त तस्करी के मामले में एक आरोपी को 10 साल की सजा, एडीजे कोर्ट का फैसला
Churu, Churu | Apr 30, 2025 चूरू के अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने साल 2019 में दूधवाखारा थाने में दर्ज डोडा पोस्त तस्करी के 6 साल पुराने मामले में एक आरोपी को बुधवार को दस साल के कठोर कारावास व एक लाख रूपए के अर्थदण्ड से दंडित किया हैं। आरोपी की वीसी के जरिये पेशी हुई।