चूरू: दूधवाखारा थाने में दर्ज साल 2020 के एनडीपीएस मामले में कोर्ट ने 2 आरोपियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा
Churu, Churu | Apr 30, 2025 चूरू के दूधवाखारा थाने में दर्ज साल 2020 के डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में चूरू एडीजे कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुना दिया है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय ने डोडा पोस्त तस्करी के पांच साल पुराने इस मामले में दो आरोपियों को दस-दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी हैं। कोर्ट ने दोनो आरोपियों पर एक-एक लाख रूपए का अर्थदण्ड भी लगाया हैं।