चूरू: सुभाष चौक स्थित जीआर एंड संस ज्वेलरी शोरूम के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
Churu, Churu | Apr 30, 2025 चूरू शहर के सुभाष चौक पर स्थित जीआर एंड संस ज्वैलरी शोरूम के बीती रात ताले तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। वारदात को अंजाम देने आए तीनों बदमाश शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस तीनों बदमाशों को चिन्हित कर तलाश कर रही है। इस वारदात को लेकर बुधवार को शोरूम मालिक ने कोतवाली थाना में परिवाद दिया हैं।