नागौर: 17 माह से फरार अवैध मादक पदार्थ सप्लायर को पकड़ा गया, पुलिस ने गुरुवार शाम को प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
Nagaur, Nagaur | Jan 16, 2025 17 माह से फरार अवैध मादक पदार्थ सप्लायर को पकड़ा। गुरुवार शाम को आठ बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब 17 माह से हनुमानराम विश्नोई फरार चल रहा था। जिसको गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अजमेर रोड स्थित एक होटल में डोडा पोस्त व चूरा पाउडर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।