नागौर: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई, प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
Nagaur, Nagaur | Jan 16, 2025 कलेक्ट्रेट के आईटी केंद्र में गुरुवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने जनसुनवाई में आए परिवादियों की समस्याएं सुनकर विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।