नागौर: बाजरवाड़ा की महिला ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण की शिकायत की
Nagaur, Nagaur | Jan 16, 2025 बाजरवाड़ा की महिला ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अतिक्रमण की शिकायत की। गुरुवार को शाम चार बजे बाजरवाड़ी की महिला नसरीन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर घर के पास हो रहे अतिक्रमण को लेकर शिकायत की। नसरीन ने बताया कि अग्रवालो की गली बाजरवाड़ा में उसके पड़ोसी ने गली पर टीन शेड लगाकर बकरियाें के लिए बाड़ा बना लिया। जिससे आने जाने का रास्ता बंद हो गया।