नोट दोगुने करने का लालच देकर 30 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अनुसंधान जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।