तिरंगे के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्राओं को मिले पौधे
रोहतास। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम सह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
वन विभाग की ओर से स्कूली छात्राओं को तिरंगा और पौधा देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को पौधरोपण के महत्व की जानकारी देते हुए पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
रेंजर दीपक कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जबकि पेड़-पौधे हमारे जीवन और पर्यावरण का आधार हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
🌳🇮🇳 एक तिरंगा देश के नाम, एक पौधा प्रकृति के नाम।
📍 अपना रोहतास | ग्राउंड रिपोर्ट
#अपना_रोहतास #रोहतास #हरघर_तिरंगा #तिरंगा_यात्रा #स्वतंत्रता_दिवस #देशभक्ति #पर्यावरण_संरक्षण #पौधरोपण #वन_विभाग #रोहतास_न्यूज #बिहार_न्यूज #HarGharTiranga #IndependenceDay #Plantation #EnvironmentProtection #TirangaYatra 🇮🇳🌱