तरहसी: तरहसी में बिजली को लेकर बवाल, 44 गांवों के फीडर में फंसा प्रखंड मुख्यालय; आर-पार की लड़ाई की चेतावनी
तरहसी (पलामू)। प्रखंड मुख्यालय होने के बावजूद तरहसी आज भी गंभीर बिजली संकट से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तरहसी के नाम पर विद्युत ग्रिड बनने के बाद भी मुख्यालय को अलग फीडर नहीं दिया गया। इसके बजाय 44 गांवों वाले जनरल फीडर से जोड़ दिया गया है, जिसके कारण जरा-सी तकनीकी खराबी या ग्रामीण क्षेत्र में फॉल्ट होने पर पूरे मुख्यालय की बिजली घंटों गुल हो ज