निज़ामाबाद: निजामाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 46 प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 45 प्रार्थना पत्रों के संबंध में उपजिलाधिकारी ने संबं