आबू रोड: आबूरोड चंद्रावती के पास देर रात हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक के पीछे से टकराई एक्टिवा, हादसे में विकलांग की हुई मौत
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में देर रात नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। चंद्रावती के पास हाईवे पर खड़े ट्रक के पीछे से एक एक्टिवा अचानक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा पर सवार एक विकलांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची।