बड़ी खबर | छपारा में लापता व्यक्ति का खेत में मिला शव
छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम जुनापानी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ दिन पहले लापता हुए 45 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
बताया जा रहा है कि शव मच्छरदानी में लिपटा हुआ था। मृतक की पत्नी ने 12 सितंबर को पति के लापता होने की रिपोर्ट छपारा थाने में दर्ज कराई थी।
सूचना मिलते ही छपारा पुलिस और SFL टीम मौके पर पहुंची, जहां घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की गई है।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
📍 HK NEWS SEONI | सिवनी की निर्भीक आवाज
#HKNewsSeoni #Seoni #Chhapara #BreakingNews #CrimeNews #SeoniNews #MadhyaPradesh #छपारा #सिवनी #लापता #शवबरामद #पुलिसजांच #SFL #BreakingNews
Chhapara, Seoni | Sep 14, 2026