बलकवाड़ा थाना की खलटाका पुलिस चौकी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अवैध हस्तनिर्मित पिस्तौल के साथ एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जब्त हथियारों की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम खलबुजुर्ग में चेकिंग के द