गोपालगंज: जादोपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, 7 मामलों का निपटारा: सीओ ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना परिसर में शनिवार को सीओ अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमे भूमि से संबंधित 9 मामला थाना परिसर में पहुचा।जहाँ सीओ के द्वारा 7 मामले का निपटारा भी किया गया।अन्य लोगों को अगले जनता दरबार में कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।इसकी जानकारी सदर सीओ रजत कुमार वर्णवाल के द्वारा शनिवार को शाम 4 बजे दी गई।