गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक ने सातवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूलों में शिक्षक ने एक सातवीं क्लास के छात्र को शनिवार की दोपहर 2:00 बजे बेरहमि से पिटाई कर उसे बेहोश कर दिया। वही इस बात की सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजन स्कूल में पहुंचकर छात्र को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों ने दो शिक्षक और प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है।