अयोध्या: मिल्कीपुर क्षेत्र की बेसहारा गरीब महिला का सहारा बने पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, दिया हर संभव मदद का भरोसा
देवगिरी (मिल्कीपुर): अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित देवगिरी गांव में बेसहारा महिला रीता सिंह का सहारा बने मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ।
आपको बताते चलें कि मिल्कीपुर के देवगिरी निवासी रीता सिंह के पति कुछ समय पूर्व स्वर्गवासी हो गए इसके बाद महिला के परिवार की स्थिति और भी खराब हो गई।
महिला के पास रहने के लिए न तो घर है और ना ही मूलभूत आवश्यकता है पूरी करने का कोई भी रास्ता।
इसके बाद मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने इस महिला की हर संभव मदद के लिए हाथ बढ़ाया, गरीब और असहाय महिला की मदद के लिए पूर्व विधायक ने रोजमर्रा की जरूरत के सभी सामान और सामान्य खर्च के लिए अधिक से अधिक धन की भी पूर्ति की।
सबसे बड़ी बात की बाबा गोरखनाथ ने महिला को भरोसा दिलाया है कि "अगर आपका घर सरकारी योजनाओं से नहीं बना तो मैं अपने निजी खर्चे से आपका आवास, शौचालय और महिला की बेटी की पढ़ाई का खर्च भी उठाऊंगा"
इस पूरे मामले में देखा जाए तो कहीं ना कहीं ग्राम प्रधान और अधिकारी भी जिम्मेदार बनते हैं।
#reelsviralシ #reelsviral #reelschallenge #reelsvideo #viralreelsシ #viralpost #viralreels #viral #facebookreels #fypシ #videosvirales #ayodhya Awadh News24 MYogiAdityanath Gorakhnath Baba Chandrabhanu Paswan Dr. Amit Singh Chauhan Indra Pratap Tiwari 'Khabbu Tiwari'MLA Gorakhnath BaBa
Sohawal, Faizabad | Sep 15, 2026