रामगढ़: देवनारायण के जयकारों से गूंजा अलावड़ा, 7वीं ध्वज यात्रा जोधपुरिया धाम रवाना, गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों समाजबंधु शामिल हुए
Ramgarh, Alwar | Sep 6, 2026 भगवान देवनारायण के जयकारों से रविवार को दोपहर 12 बजे अलावड़ा का माहौल भक्तिमय हो गया। गुर्जर समाज की ओर से भगवान देवनारायण की 7वीं ध्वज यात्रा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ जोधपुरिया धाम, टोंक के लिए रवाना हुई। यात्रा में सैकड़ों समाजबंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों से कस्बे की गलियां गूंज उठीं।