🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर
🚌 बाघागाड़ा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ट्रेलर से भिड़ी
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बाघागाड़ा के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी से गोरखपुर आ रही काशी डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई।
💥 हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
👥 बस में सवार थे 37 यात्री
🚑 14 यात्री घायल
😢 गंभीर रूप से घायल बस चालक दयाशंकर यादव की इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे की जांच जारी है।
📍 स्थान: बाघागाड़ा, गीडा थाना क्षेत्र, गोरखपुर
Public maharajganj
#BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #RoadAccident #Baghagada #Gida #RoadwaysBus #Varanasi #MaharajganjNews #UPNews #AccidentNews #PublicMaharajganjNews
Maharajganj, Maharajganj | Aug 21, 2026