गाज़ीपुर: लालदरवाजा पॉवर में अधीक्षण अभियंता से मिले संविदाकर्मी वेतन और ईपीएफ न मिलने को लेकर जताया आक्रोश
लालदरवाजा पॉवर हाउस में अधीक्षण अभियंता पूरन चंद से मिलकर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरबिंद कुशवाहा के नेतृत्व में संविदाकर्मियों आक्रोश जताया। इस दौरान विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरबिंद कुशवाहा ने बताया कि 4 माह से वेतन नहीं मिलने और 22 माह का ईपीएफ का पैसा कंपनी द्वारा सेलरी अकाउंट से पैसा काटने के बाद ईपीएफ एकाउंट में नहीं जमा कराया गया।