गाज़ीपुर: गाजीपुर जिला कारागार के डिप्टी जेलर रविंद्र सिंह यादव बने जेलर
गाजीपुर जिला कारागार में तैनात 2002 बैच के डिप्टी जेलर रविंद्र सिंह यादव को शासन की ओर से जेलर के पद पर पदोन्नति किया गया है। प्रदेश के अति संवेदनशील माने जाने वाले जिला कारागार में उन्होंने 2021 में कार्यभार ग्रहण किया था। अपने 3 साल के कार्यकाल में उन्होंने जिला कारागार में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा।