गाज़ीपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शहर के प्रमुख स्थानों लगाया पौधा, लोगों से एक पौधा लगाने की अपील की
गाजीपुर के छात्र छात्राओं ने अपने सर अभिनंदन के साथ बढ़ते हुए तापमान और पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों पौध रोपण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों से एक पौधा लगाने की अपील की। दरअसल आज विश्व पर्यावरण दिवस है और इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते तापमान को देखते हुए शहर के मिश्रबाजार,महुआबाग,साईमंदिर, DM ऑफिस के पास पौध रोपण किया।