गाज़ीपुर: गाजीपुर से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार कोरियर वैन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 283 नंबर पर आहिलाख के पास पलटी, खलासी घायल
गाजीपुर से आजमगढ़ जा रही कोरियर वैन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के 283 नंबर पर अहिलाख के पास पलट गई। कोरियर वैन पलटने से वैन में सवार खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि वैन का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की टीम द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।