भागवत् कथा को लेकर निकाली कलश यात्रा
चूरूः श्रीराम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा में शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समिति के भास्कर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा गोपालजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्गों से कथा स्थल पहुंची। इस दौरान ऋषिकेश के बाल संत भोले बाबा, यजमान गोविन्द राम शर्मा और मंजु शर्मा मौजूद थे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर ममता शर्मा, डॉ. रजनीकांत, उमेश शर्मा, प्रेरणा शर्मा, कनिष्क शर्मा आदि ने कथावाचक का स्वागत किया। इस अवसर पर ऋषिकेश के बाल संत भोले बाबा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण करना चाहिए। भगवान की भक्ति से मन को शांति और संतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश शर्मा, विनोद प्रजापत, प्रशांत शर्मा, महेश बावलिया, हनुमान प्रसाद सैनी, मुदित तिवाड़ी, नागरमल, श्यामलाल जांगिड़, ओमप्रकाश राजोतिया, पंकज सैनी, रमेश वशिष्ठ, अमन शर्मा, उत्तम पारीक, यश राठी, मेहुल शर्मा, संजय रक्षक, राकेश राजोतिया आदि ने सहयोगी भूमिका निभाई। #BhagwatKatha
#follower #nonfollowers #highlightseveryone
Churu, Churu | Oct 11, 2026