बिसाऊ में अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा, समाज के वरिष्ठ सदस्य पोद्दार का किया सम्मान
बिसाऊ। अग्रवाल समाज समिति, बिसाऊ की ओर से अग्रवाल समाज के प्रवर्तक एवं समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत रविवार तीसरे दिन अग्रसेन भवन में समाज के वरिष्ठ सदस्य शिवकुमार पोद्दार का शॉल, साफा, माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र के साथ सम्मान किया गया।
समाज के अध्यक्ष संजय पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि संरक्षक जगदीश कसेरा, रामजीलाल कल्याणी, हरिराम जटिया, अजीत बुचासिया, गोविंद खेतान महनसर, रचित टिबड़ेवाल ने समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
कोषाध्यक्ष सुभाष क्याल व कार्यकारिणी सदस्य मनीष गढ़वाला, कमल क्याल, बुद्धिप्रकाश पोद्दार, मनीष बिरमीवाला, कमल बगड़िया, श्यामसुंदर सिंघानिया, मनीष जटिया, नितिन बुचासिया, कमल ढंडारिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
उप मंत्री राकेश सिगतिया ने रोचक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री कुंजबिहारी ने किया। इससे पहले शाम को अग्रसेन भवन से मुख्य बाजारों में महाराजा अग्रसेन व लक्ष्मीजी की सजीव झांकियों के साथ गाजे बाजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाजन बंधुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
#tharkiawaazajay #AgrasenJayanti #agarwalsamaj #bissau #agarwal
Churu, Churu | Oct 11, 2026