जमुई: 10 जून से बिहार में बिना ट्रांजिट पास खनिज परिवहन पर सख्ती, आईएसटीपी होगा अनिवार्य
Jamui, Jamui | Jun 6, 2026 खनन विभाग ने 10 जून से अन्य राज्यों से बालू, पत्थर एवं अन्य लघु खनिज लेकर बिहार आने वाले सभी वाहनों के लिए इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) अनिवार्य कर दिया है। शनिवार 4 बजे जमुई जिला खनिज विकास पदाधिकारी केशव कुमार ने बताया कि झारखंड से सटे जमुई में इस व्यवस्था का विशेष प्रभाव पड़ेगा।