सिरोही: शिवगंज नगर पालिका में ठेका आवंटन पर विवाद, ब्लैकलिस्टेड फर्म को काम देने का किया गया विरोध
Sirohi, Sirohi | Apr 2, 2026 शिवगंज नगर पालिका में कार्य आवंटन को लेकर नया विवाद सामने आया है। नगर पालिका ठेकेदार संघ ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक ब्लैकलिस्टेड फर्म को कार्य आदेश जारी नहीं करने की मांग की है। संघ का कहना है कि संबंधित फर्म को पूर्व में निविदा शर्तों के उल्लंघन पर तीन साल के लिए ब्लैकलिस्टेड किया गया है।