लोहाघाट में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण
लोहाघाट, 23 जून 2026। पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन में फायर स्टेशन लोहाघाट की अग्निशमन टीम ने क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरियों का सघन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकासी मार्गों तथा विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। टीम ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित एवं शीघ्र बाहर निकाला जा सके।
अग्निशमन अधिकारियों ने संस्थान संचालकों को आग लगने की घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के नियमित रखरखाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। फायर सर्विस टीम ने संचालकों से सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने और अग्निशमन उपकरणों को हमेशा कार्यशील स्थिति में रखने की अपील की।चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस ने जनपदवासियों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।
#Lohaghat #Champawat #FireSafety #FireService #ChampawatPolice #Uttarakhand #SafetyInspection #CoachingCenter #Library #FireAwareness #UttarakhandNews #LohaghatNews #ChampawatNews #FireStationLohaghat #PublicSafety
Champawat, Champawat | Jun 23, 2026