जलजमाव वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने तेज कराई जल निकासी
डीएम के निर्देश पर गनपा और सैयद सरावा में पहुंची संयुक्त टीम
कौशाम्बी। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गनपा और मूरतगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैयद सरावा में जलजमाव की सूचना पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर राजस्व, ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमें दोनों गांवों में पहुंचीं। टीमों ने मौके पर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और पानी की निकासी का काम तेजी से शुरू कराया।
प्रशासन की ओर से बारिश और जलजमाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
#Kaushambi #Kada #Muradganj #Ganpa #SyedSarawa WaterLogging RainNews DMKau