बैरसिया: भोपाल के ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ज़मीनी विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की हत्या, कई घायल
Berasia, Bhopal | May 11, 2024 भोपाल के ग्रामीण इलाके नजीराबाद में ज़मीनी विवाद को लेकर ट्रैक्टर चढ़ाकर दो हत्या। पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। कुल्हाड़ी, सब्बल और डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना शुक्ला गांव की है। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों परिवार में पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों ओर से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।