सिलवानी: सिलवानी में UGC बिल के खिलाफ मोर्चा, 1 फरवरी को नगर बंद, रैली निकालकर सौंपेंगे ज्ञापन
Silwani, Raisen | Jan 29, 2026 सिलवानी। नगर में यूजीसी (UGC) बिल के विरोध में सवर्ण समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर में सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजिक कार्यकर्ता रवि गुप्ता ने बताया कि बैठक में दिनांक 1 फरवरी 2026 को सवर्ण समाज द्वारा नगर बंद करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।