सिलवानी: सिलवानी के सलैया में खेत में मिला नवजात, माँ का खुलासा- नसबंदी के बाद भी बनी पाँच बच्चों की मजबूरी
Silwani, Raisen | Jan 28, 2026 रायसेन जिले के सिलवानी तहसील अंतर्गत ग्राम सलैया में किसान महेंद्र पटेल के खेत में मिले नवजात शिशु के मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नवजात की मां ने गरीबी और पारिवारिक मजबूरी के चलते बच्चे को खेत में छोड़ने जैसा कठोर कदम उठाया।