ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत अधूरे आवासों पर प्रशासन की सख्ती, हितग्राहियों को अंतिम चेतावनी"
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लंबित आवासों को पूरा कराने के लिए जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ यजुवेंद्र कोरी ने सागौना और आमाझाल गांव का आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे औचक निरीक्षण किया समीक्षा में सागौना में 36, आमाझाल में 22, कुदरा में 17 और महुदा में 5 आवास अधूरे मिले।