गिरिडीह: धनवार क्षेत्र में 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सदर अस्पताल लाया गया शव
धनवार थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय नवविवाहिता राखी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गुरुवार शाम 5 बजे मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।मृतका की पहचान राखी देवी, पति बबलू यादव, के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व ही बबलू यादव से हुई थी। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह वार्ड सदस्य अजय यादव को मिली।