डिंडौरी: शहपुरा में सामूहिक विवाह योजना में पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने किया संबोधित, वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
डिंडौरी जिले के शहपुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान मंगलवार शाम 5:00 बजे पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने कार्यक्रम में मौजूद सभी को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजना का गुणगान करते हुए वर वधु को आशीर्वाद दिया। दरअसल पीएचई मंत्री ने वर वधुओं के सुखमय जीवन की ईश्वर से कामना करते हुए आशीर्वाद दिया ।