प्रतापगढ़: सेवा श्रम इंटर कॉलेज ढिंढुई के शिक्षक ने प्रधानाचार्य के खिलाफ उच्च अधिकारियों से की शिकायत
सेवाश्रम इंटरकॉलेज ढिंढुई के अभिनव उपाध्याय का आरोप है कि वह एक शिक्षक के पद पर तैनात है। प्रधानाचार्य कमल कुमार उनके खिलाफ गुटबाजी करते हैं और उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। शिक्षक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि विद्यालय में उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। शिक्षक ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।