प्रतापगढ़: पुलिस लाइन सभागार में एएसपी पश्चिमी ने सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारियों के साथ की SJPU और AHTU की मासिक गोष्ठी
शुक्रवार के दिन जनपद के पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय द्वारा सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारियों के साथ एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक गोष्ठी की गई। इसके पश्चात एएसपी पश्चिम ने गोष्ठी में अधिकारियों को महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी देते हुए कड़ाई से अनुपालन करने हेतु बताया है।