प्रतापगढ़: कापा बाजार की युवती के मंगेतर को मिल रही जान से मारने की धमकी, पुलिस में की गई शिकायत
कापा बाजार की रहने वाली युवती क़ी शादी सुजानगंज के रामपुर गांव में तय हुई है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया हैं कि बेटी की शादी तय होने के बाद 16 सितंबर को उनके होने वाले दामाद के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात युवक बार-बार फोन करके शादी न करने के लिए दबाव बना रहा है। पूछताछ करने पर गाली गलौज करता है। तथा बेटी के बारे में गलत अफवाह फैला रहा है।