मोदनगंज: जमीन विवाद में घर का झगड़ा सड़क पर आया, मारपीट में दो घायल
घोसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगह पर घात लगाकर किए गए मारपीट के मामले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गया। घायल दोनों लोग आपस में देवर भाभी का रिश्ता है। घटना के संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह मारपीट की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की कार्रवाई में जुटी है