गिधौर: गिद्धौर-झाझा में छह जीविका सहकारी समितियों की वार्षिक आमसभा का आयोजन
Gidhaur, Jamui | Jul 8, 2026 गिद्धौर एवं झाझा प्रखंड की छह जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभा बुधवार को 1 बजे आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय, बचत, ऋण प्रबंधन, संस्थागत विकास और आजीविका गतिविधियों की समीक्षा की गई। गिद्धौर की संकल्प एवं नारीशक्ति तथा झाझा की अधिकार, आज़ाद, अवतार और अटल समितियों ने नियमित बचत को मजबूत बनाने पर जोड़ दिया।