हरिद्वार: देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में नमामि नर्मदा संघ के पदाधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गंगा स्वच्छता अभियान की दी जानकारी
सोमवार को नमामि नर्मदा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने हरिद्वार के देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गंगा स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने बताया कि उनके संगठन से जुड़े लोग केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना के साथ मिलाकर गंगा स्वच्छता अभियान चलाएंगे।