हरिद्वार: नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने प्रेस क्लब हरिद्वार में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हरीश उनियाल ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा घाटों पर वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। गंगा स्वच्छता को लेकर जनचेतना फैलाने का काम संगठन लगातार कर रहा है।