हरिद्वार: रिटायर्ड कर्मचारी से भूखंड बेचने के नाम पर 60 लाख ₹ की ठगी, कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली में केस दर्ज
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भूखंड बेचने के नाम पर 60 लख रुपए ठगने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि देहरादून के रहने वाले नरेश कुमार जो कि पिछले साल सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हुए इन्होंने लक्सर रोड पर भूखंड खरीदने के झांसे में आते हुए ₹60 लाख दे दिए। कोर्ट के आदेश पर रानीपुर कोतवाली ने केस दर्ज कर लिया है।