हरिद्वार: पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण सिंह का वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया भव्य स्वागत
कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष किरण सिंह का वेद मंदिर आश्रम में भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में किरण सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वामी यतिश्वरानंद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सच्चे समाजसेवी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं और भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है।