मऊरानीपुर: चितावत गांव में नशे की हालत में युवक ने खाया साबुन, हालत बिगड़ी, झांसी रेफर किया गया
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम चितावत में शराब के नशे में धुत युवक की तबीयत साबुन खा लेने से बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।