ललितपुर: दीपावली के त्योहार पर मानदेय न मिलने से अनुदेशकों और शिक्षामित्रों में नाराजगी, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दीपावली के त्योहार पर मानदेय न मिलने से नाराज अनुदेशको एवं शिक्षामित्रों ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।उन्होंने बताया कि संबंधित विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल सका है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा जल्द मानदेय दिलाने एवं मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।