सहारनपुर: महामंडलेश्वर का विवादित बयान, बोले- मस्जिद टूटने से दिक्कत है तो पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाइए, और पैसे हमसे ले जाएं
उत्तराखंड से सहारनपुर पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरि SSP कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी से मुलाकात कर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कप्तान ने कलेक्ट्रेट को सुरक्षित करने का सराहनीय काम किया है। उनके मुताबिक कलेक्ट्रेट शासन और प्रशासन का केंद्र होता है और वहां धार्मिक गतिविधियों का कोई औचित्य नहीं है